डायट में प्री-स्कूल शिक्षा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं प्री-स्कूल शिक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ करना और खेल-आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना था।

डायट में प्री-स्कूल शिक्षा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

हजारीबाग। जिला प्रतिनिधि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा एवं प्री-स्कूल शिक्षा विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया। बताया जाता है कि कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल शिक्षा को सुदृढ़ करना तथा खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समूहों में कार्य करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में उपयोग हेतु 10 प्रकार की शिक्षण-अधिगम सामग्री का निर्माण किया। इन सामग्रियों का उद्देश्य बच्चों के सीखने को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण एवं प्रभावी बनाना है।

मौके पर डीडीसी रिया सिंह ने प्रारंभिक बाल्यावस्था को बच्चों के समग्र विकास की आधारशिला बताते हुए इसीसीइ के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। डीएसडब्लूओ ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को क्षेत्र में लागू कर बच्चों के बेहतर विकास और सीखने के परिणाम सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन फेलोज़ निदा ज़रीन एवं मनीष ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।