Hazaribagh News: पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय विजैया के छात्र छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: बरही में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय के 85 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुख्यअतिथि किशुन यादव ने कहा कि साइकिल मिलने से ग्रामीण छात्रों के लिए विद्यालय पहुंचना आसान होगा, जिससे उनका समय बचेगा और पढ़ाई में उत्साह बढ़ेगा।

Hazaribagh News: पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय विजैया के छात्र छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे

Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय के 85 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव एवं विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा शामिल थे। समारोह के दौरान विद्यालय के कुल 85 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुख्यअतिथि किशुन यादव ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल मिलने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए विद्यालय पहुंचने में दूरी बाधा नहीं बनेगी। इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार और संचालन प्रधानाध्यापक मो फारूक आलम ने किया। इस अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आर्य, वेद प्रकाश, कुलदीप राणा, रवींद्र किशोर वर्मा, तपेश्वर राम, रोशन कुमार प्रसाद, बसंत नारायण, शिक्षिका सुनीता किरण, अभय कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार के सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय विजैया के छात्र छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे