प्रखंड कार्यालय के सामने बाइक लगाने से लोगों को हो रही कठिनाई

Feb 10, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

पदमा प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के समीप लोग अपनी मोटरसाइकिलें अव्यवस्थित तरीके से पार्क कर रहे हैं। इससे परिसर में अव्यवस्था है और लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। जबकि वहां बाइक स्टैंड मौजूद है, लोग उसे उपयोग नहीं कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं।

प्रखंड कार्यालय के सामने बाइक लगाने से लोगों को हो रही कठिनाई

पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के समीप इन दिनों लोग आराम से अपनी बाइक खड़ी कर कार्यालय में दाखिल हो जाते हैं। आलम यह है कि प्रखंड कार्यालय मुख्य गेट के समीप दर्जनों मोटरसाइकिलें खड़ी कर दी जाती हैं। इससे एक तो प्रखंड कार्यालय परिसर अव्यवस्थित दिखता है और साथ ही लोगों को आवागमन में परेशानी भी होती है। ऐसा नहीं कि प्रखंड कार्यालय परिसर में बाइक स्टैंड नहीं है। बाईक स्टैंड तो है किंतु लोग वहां बाइक खड़ी करना नहीं चाहते। इसे देखने वाला शायद कोई नहीं। पदाधिकारी भी अब तक इसके लिए कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।