Hazaribagh News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमडी़ भीड़

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

Hazaribagh News: सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने जलाभिषेक किया, पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Hazaribagh News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमडी़ भीड़

Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने मिली । सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे जो दिन भर चलता रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल देखने को मिला। प्रखंड के प्रमुख शिव मंदिरों-केरेडारी शिव मंदिर, पेटो, चट्टी बरियातु, पगार , गर्रिकला, बुंडू,बेलतू, सलग पचड़ा गरी कला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की।कई

श्रद्धालु ने जलस्रोतों से जल भरकर मंदिरों तक पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विशेष रूप से युवाओं, युवतियों और महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर पूरे प्रखंड में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमडी़ भीड़