Hazaribagh News: डीसी ने जनता जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याए

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: हजारीबाग में उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में ग्रामीण और शहरी लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्य मुद्दों में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ग्रामीण सड़कें, प्रधानमंत्री आवास योजना और रोजगार सृजन शामिल थे। उपायुक्त ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में निर्देश दिए।

Hazaribagh News: डीसी ने जनता जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याए

Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त हेमन्त सती ने जिले के दूर-दराज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ, ग्रामीण सड़कें, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार सृजन, भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान और अन्य जनहित से जुड़े कई मामले सामने आए।उपायुक्त ने एक-एक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आवेदन अग्रसारित किए।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा और पारदर्शी संवाद स्थापित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता दरबार में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: डीसी ने जनता जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याए