Dengue Awareness Campaign Boosts Cleanliness Efforts in Hazaribagh डेंगू के खतरे को देखते शहर में साफ सफाई के काम में आई तेजी, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsDengue Awareness Campaign Boosts Cleanliness Efforts in Hazaribagh

डेंगू के खतरे को देखते शहर में साफ सफाई के काम में आई तेजी

हजारीबाग में डेंगू के बढ़ते मामलों के बाद, नगर निगम ने सफाई कार्य में तेजी लाई है। स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया है, जिससे लोग अपने आसपास की सफाई पर ध्यान दे रहे हैं। हाल में दो पॉजिटिव...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 23 July 2025 12:41 AM
share Share
Follow Us on
डेंगू के खतरे को देखते शहर में साफ सफाई के काम में आई तेजी

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। अपने अखबार हिंदुस्तान में पिछले 10 दिनों से डेंगू का डंक का समाचार प्रकाशित होने के बाद इसका असर दिखने लगा है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ कपिल मुनि कहते हैं कि हिंदुस्तान में लगातार समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई के काम में तेजी आई है। डेंगू के खतरे को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाए जाने से शहर के लोग भी जागरूक हुए हैं। जागरूकता अभियान चलाए जाने से लोग अपने घरों और आसपास के इलाकों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। लोग घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दे रहे हैं।

जल निकासी की व्यवस्था मे खुद भी लग जा रहे हैं। वही स्वास्थ्य विभाग डेंगू के खतरे के रोकथाम के उपायों पर लगातार अभियान चला रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में डेंगू के मामले नहीं बढ रहे हैं। जिले के बरकट्ठा और खिरगांव में दो प्रवासी डेंगू बीमारी लेकर साथ आए थे। जिनकी लगातार मॉनिटरिंग की गई। इलाज पर ध्यान दिया गया। दोनों डेंगू से संक्रमित प्रवासी मरीज अब ठीक हो गए हैं। दो दिन पहले पदमा और शहर के बॉडम बाजार इलाके से दो पोजेटिव मरीजो की पहचान हुई है। दोनों प्रवासी है। जो पॉजिटिव होने के बाद हजारीबाग पहुंचे है। उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों अब ठीक भी हो रहे है। नगर निगम के सहायक आयुक्त बिपिन कुमार कहते हैं कि निगम प्रशासन ने डेंगू के प्रसार को रोकने सक्रिय रूप से सक्रिय रूप से साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर शरू कर दिया है। शहर के डेंगू प्रभावित इलाकों मे सर्विलांस किया जा रहा है। जिन घरों में एडिज मच्छर के लार्वा पाये जा रहे हैं। वहां लार्वा रोधी गतिविधियां को संचालित करने के साथ घर वालों को मलेरिया विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नोटिस जारी किया गया है। वही उस घर के सभी सदस्यों के डेंगू जांच भी कराई जा रही है। नगर निगम प्रशासन भी लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। शहर के नालियों की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। जहां-जहां जल जमाव की स्थिति है। वहां जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।कार्य योजना के अनुसार शहर के तीन वार्डों में रोज फॉगिंग कराई जा रही है। सहायक आयुक्त विपिन कुमार कहते हैं कि साफ सफाई से ही डेंगू का सफाया हो सकता है। स्वच्छ परिवेश और सतर्क जीवन शैली अपना कर डेंगू को मात दिया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।