ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागबाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर संघर्ष करने निर्णय

बाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर संघर्ष करने निर्णय

जेवीएम की बैठक में बाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) की हजारीबाग जिला कार्यसमिति की एक बैठक गुरुवार को श्याम सती कॉन्प्लेक्स, बंशी...

बाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर संघर्ष करने निर्णय
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 14 Feb 2020 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

जेवीएम की बैठक में बाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) की हजारीबाग जिला कार्यसमिति की एक बैठक गुरुवार को श्याम सती कॉन्प्लेक्स, बंशी लाल चौक जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से झाविमो का भाजपा में 17 को प्रभात तारा मैदान धुर्वा रांची में होने वाले विलय की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पार्टी द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की और यह संकल्प व्यक्त किया की आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता बाबूलाल मरांडी के साथ कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करेंगे। 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष पार्टी का विलय होगा। सभी प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि अभी से लेकर 17 फरवरी तक हम लोग दिन रात मेहनत कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने का काम करेंगे। सभी कार्यकर्ता हजारीबाग से झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक का झंडा एवं गले में पट्टा के साथ प्रस्थान करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, केंद्रीय महासचिव चन्द्रनाथ भाई पटेल, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य जयदेव चौधरी, जिला महामंत्री उत्तम कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज साहा,विनोद गुरु,कोषाध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, जिला सचिव अजय मेहता, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल बिहारी, राज किशोर गुप्ता, विश्वनाथ पांडे, विशाल बाल्मीकि, संजय साव, धनेश्वर प्रसाद सोनी, लक्ष्मण कुमार अजय कुमार सुरेश कुमार, संजय रजक, वीरेंद्र राणा, किशोर राणा,परमेश्वर प्रसाद साहू, कैलाश महतो, सरजू साव, वजीर प्रसाद मेहता, चौलेश्वर महतो,दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह, नवीन पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें