Hazaribagh News: डीएवी पब्लिक स्कूल में योग व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
Hazaribagh News: हजारीबाग के डीएवी पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब के सहयोग से योग, संवाद और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योग और ध्यान सत्र में भाग लिया, जबकि रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा दी। प्राचार्य ने ऐसे कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया।

Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में रोटरी क्लब के सहयोग से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के उद्देश्य से योग, संवाद एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद सत्र में रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया गया। प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन और स्वच्छता सभ्य समाज की पहचान है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के दिलीप कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद, सुबोध कुमार सिन्हा, मंदीरा गुप्ता और संदीप पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन सुनील कुमार बरनवाल एवं बिनोद कुमार पंडा ने किया।डीएवी पी1-डीएवी में योग जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्र,शिक्षक व प्रचार्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


