Daroo and Tati Jharia Tourist Paradise Welcomes New Year 2025 सैलानियों के स्वागत में तैयार दारू और टाटीझरिया के पिकनिक स्पॉट, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsDaroo and Tati Jharia Tourist Paradise Welcomes New Year 2025

सैलानियों के स्वागत में तैयार दारू और टाटीझरिया के पिकनिक स्पॉट

दारू और टाटीझरिया की खूबसूरत वादियां हर साल पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यहां के जंगल, पहाड़, नदियां और झरने लोगों को बार-बार आने के लिए प्रेरित करते हैं। नए वर्ष 2025 के स्वागत में, यह स्थान...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 30 Dec 2024 11:47 PM
share Share
Follow Us on
सैलानियों के स्वागत में तैयार दारू और  टाटीझरिया के पिकनिक स्पॉट

दारू प्रतिनिधि दारू और टाटीझरिया की हसीन वादियां हमेशा से पर्यटकों को अपनी ओर लुभाती रही हैं। यहां के जंगल, पहाड़, नदी, झरने व डैम एक बार आने पर लोगों का मन मोह लेता है। एक बार यहां जो आ गया वह बार-बार आना चाहता है। नूतन वर्ष 2025 के स्वागत में दारू और टाटीझरिया के हसीन वादियां सैलानियों के इंतजार में अपनी पलकें बिछाए हुए है। दारू और टाटीझरिया प्रखंड में दर्जनों पिकनिक स्पॉट हैं, जहां लोग नये वर्ष का स्वागत पूरे परिवार के साथ कर सकते हैं। वैसे तो यहां सालोंभर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नये वर्ष पर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दारू में कोनार नदी, सिवाने नदी, बासोबार सिवाने नदी, टाटीझरिया में बौधा डैम, बड़का चुना खान में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ती है। धरमपुर-जरूवाडीह का बडका बोन का चूना खान झरना प्राकृतिक छटा के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। कोनार नदी और सिवाने नदी। पर्यटकों का मानना है कि यहां पिकनिक मनाने का आनंद ही कुछ और है।टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय से करीब 4 किमी दूरी पर अवस्थित डहरभंगा का बौधा डैम नए साल के स्वागत में सैलानियों के लिए बाहें फैलाये खडा है। यहां पर पिकनिक मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।