डांस प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
प्रखंड के सोनपुरा में नव दुर्गा डांस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद ने किया। कहा स्थानीय नन्हे-मुन्हे बच्चों की...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोनपुरा में नव दुर्गा डांस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद ने किया। कहा स्थानीय नन्हे-मुन्हे बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान लाने वाले विजेता को एक हजार एक रुपये, द्वितीय को 701, तृतीय को 501 रुपए देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में शारिरिक एवं मानसिक विकास होता है।
डांस प्रतियोगिता देखने के लिए विभिन्न गांवों के लोग पहुंचे। मौके पर रंजीत कुमार चौबे,भोला महतो, प्रोफेसर लालदेव महतो, प्रकाश महतो, सुरेंद्र महतो,बिनोद महतो, रामचरित्र कुमार, विपिन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
