खिलाड़ियों के बीच बैट बॉल का किया गया वितरण

Apr 05, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

इचाक के कपसा मोहल्ला में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज सेवी ओम प्रकाश मेहता ने खिलाड़ियों को बैट और बॉल वितरित किए। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिन्होंने युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा और अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

खिलाड़ियों के बीच बैट बॉल का किया गया वितरण

इचाक प्रतिनिधि प्रखंड के काला द्वार स्थित कपसा मोहल्ला में क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज सेवी ओम प्रकाश मेहता ने खिलाड़ियों के बीच बैट एवं बॉल का वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व उप मुखिया वासुदेव प्रसाद मेहता, नागेश्वर प्रसाद मेहता, महेश प्रसाद मेहता, वार्ड सदस्य रंजीत रवानी, मनोज कुमार दास व देवनारायण प्रसाद मेहता ने भाग लिया। अतिथियों ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है।इससे पूर्व खिलाड़ियों को बैट बॉल फुटबॉल जर्सी उपलब्ध कराया गया। मौके पर कप्तान संदीप कुमार, बसंत राम, अशोक कुमार, दीपक कुमार, सागर कुमार, श्याम प्रसाद, प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।