समारोह में अभद्र गानों पर छात्रों के साथ शिक्षक ने भी लगाए ठुमके

Jan 28, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

चौपारण के प्लस टू उच्च विद्यालय, टोइया में विदाई समारोह के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने अश्लील गानों पर नाचकर नैतिकता की सीमाएं लांघ दीं। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावक और स्थानीय लोग नाराज हैं। प्राचार्य ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और जांच का आश्वासन दिया है।

समारोह में अभद्र गानों पर छात्रों के साथ शिक्षक ने भी लगाए ठुमके

चौपारण, प्रतिनिधि । प्लस टू उच्च विद्यालय, टोइया में विदाई समारोह के नाम पर नैतिकता और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित विदाई समारोह उस समय विवादों में घिर गया, जब स्कूल परिसर में ही अश्लील गानों का शोर गूंजने लगा। हैरत की बात तो यह रही कि छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक भी खुद को नहीं रोक सके और छात्राओं के साथ अभद्र गानों पर ठुमके लगाते नजर आए। कई छात्रों ने इसकी वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। वीडिओ वायरल होने के बाद अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल ज्ञान का केंद्र होता है न कि इस तरह के फूहड़ प्रदर्शन का। शिक्षकों का छात्रों के साथ ऐसे गानों पर नाचना उनकी गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि समारोह के बाद मैं ऑफिस के काम में व्यस्त था, इसलिए डांस की जानकारी मुझे नहीं हो सकी। वहीं बीईईओ राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षक और छात्रों द्वारा अश्लील गानों पर डांस का मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। इस पूरे मामले की जांच करूंगा। यदि वायरल वीडियो और शिकायतें सत्य पाई जाती हैं तो स्कूल प्रबंधन व संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फ़ोटो

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;