लगातार बारिश का असर दलहन, तिलहन और मोटे‌‌ अनाज की की खेती पर

Aug 02, 2025 03:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग जिले में लगातार बारिश ने मोटे अनाज की खेती पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। 31 जुलाई तक 76 प्रतिशत धान के बिचड़े की बुआई हुई है, जबकि 24 प्रतिशत अभी बाकी है। कृषि विभाग के अनुसार, 2,30,000 से...

लगातार बारिश का असर दलहन, तिलहन और मोटे‌‌ अनाज की की खेती पर

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। जिले में लगातार बारिश का असर मोटे अनाज की खेती-किसानी पर पड़ा है। जिले में 31 जुलाई तक 76 प्रतिशत धान के बिचड़े की बुआई हो पाई है।धान की रोपनी 24 प्रतिशत बाकी है। जिला कृषि पदाधिकारी अनूप तिर्की ने बताया15 अगस्त तक बिचड़ा लगाने का समय रहता है। लगातार बारिश से खरीफ फसल धान, मक्का, दलहन, तिलहन समेत हरी सब्जियों की खेती को नुकसान पहुंचा है। इससे ढाई लाख से अधिक किसान चिंतित हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 2,30,000 से अधिक किसान निबंधित है। जिन्हें पीएम कृषि सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है।

मक्का, दलहन तिलहन की बुआई नहीं हो पा रही है। दो-चार दिन धूप निकल जाता। बारिश नहीं होती तो खेती किसानी का काम आगे बढ़ पाता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।