कटकमसांडी के कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाया सवाल,

Mar 01, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

कटकमसांडी में प्रखंड कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष जेपी पटेल की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। बैठक में मांग की गई कि जिला अध्यक्ष पारदर्शी निर्णय लेने के लिए बैठक बुलाएं, अन्यथा विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

कटकमसांडी के कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाया सवाल,

कटकमसांडी । प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन परिसर में कटकमसांडी प्रखंड कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज किशोर सिंह ने की। बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी पटेल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए खुला विरोध दर्ज किया।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रखंड के वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। संगठनात्मक और प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया जाता और एकतरफा निर्णय थोपे जाते हैं। उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह रवैया न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा रहा है, बल्कि पार्टी संगठन के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।बैठक

में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए मांग की गई है कि जिला अध्यक्ष शीघ्र प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाएं और सभी वरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर पारदर्शी ढंग से निर्णय लें। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि लोकतांत्रिक पार्टी होने के नाते संवाद और सामूहिक निर्णय की परंपरा का पालन अनिवार्य है।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जिला नेतृत्व की कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। यहां तक कि सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देने जैसे कठोर कदम पर भी विचार किया जा सकता है।बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की गई, ताकि प्रखंड स्तर पर संवाद और समन्वय की नई पहल हो सके।बैठक में वरिष्ट कार्यकर्ता मोहम्मद रहमत ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज मोदी ,बाबर अंसारी, अजय राणा, शिवनंदन साहू, नरसिंह यादव ,फूलचंद यादव, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद आफताब, शंभू यादव, रमेश महतो, पुनीत ठाकुर, शेर मोहम्मद खान ,वासुदेव यादव, मोहम्मद सुलेमान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।