नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी मोहम्मद तसलीम अंसारी को कांग्रेस का मिला समर्थन
हजारीबाग में कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए मोहम्मद तसलीम अंसारी को मेयर प्रत्याशी के रूप में समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने की। इस बैठक में कई प्रमुख कांग्रेसी नेता शामिल हुए, जिन्होंने इस निर्णय का समर्थन किया।

हजारीबाग । निज प्रतिनिधि जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर निगम चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद तसलीम अंसारी को कांग्रेस ने समर्थन देने का निर्णय लिया । इस महत्वपूर्ण बैठक में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ,प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, शारदा रंजन दूबे ,शशि मोहन सिंह, बिनोद सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी , जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान , नगर अध्यक्ष परवेज अहमद , नरसिंह प्रजापति ,सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह , ओबीसी प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा , महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बेबी देवी , वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, दिगम्बर प्रसाद मेहता, डाॅ.प्रकाश कुमार, लाल बिहारी सिंह, गोविंद राम, कैलाश पति देव, दिलीप कुमार रवि, राजीव कुमार मेहता, जावेद इकबाल, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, मनोज मोदी, , सलीम रजा,अजय गुप्ता, मोहम्मद वारिस, अजय कुमार यादव, उषा रानी, अनिल कुमार भुईंया, निसार अहमद भोला, अर्जुन नायक, मुस्ताक अंसारी, दरगाही खान, मनोज मेहता, मंसुर आलम, सैयद अशरफ अली, सतीश प्रसाद मेहता, अजय राणा के अलावा काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे ।
फोटो कांग्रेस 1 नगर निगम के प्रत्याशी को समर्थन देते कांग्रेसी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



