Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsCongress of Hazaribagh attended Ramgarh Congress session

रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन में हजारीबाग के कांग्रेसी हुए शामिल

रामगढ़ जिला में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में जिला के कई कांग्रेसी शामिल हुए। अधिवेशन 1940 यादों की गोद में स्मृति उत्सव के रूप मे मनाया। राम नारायण...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 21 March 2021 03:04 AM
share Share
Follow Us on

हजारीबाग। निज प्रतिनिधि

रामगढ़ जिला में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में जिला के कई कांग्रेसी शामिल हुए। अधिवेशन 1940 यादों की गोद में स्मृति उत्सव के रूप मे मनाया। राम नारायण सिंह नगर गुरु नानक ऑडिटोरियम रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के शासन काल में देश की स्थिति काफी खराब हो गई है। पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री जलेश्वर, महतो रामगढ़ विधायक ममता देवी, दीपिका पांडेय, डॉ इरफान अंसारी, पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक, प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे। मंच का संचालन शांतनु मिश्रा ने किया। इस अवसर पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश दुबे, जिला महासचिव जावेद मलिक, महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गोप, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजीत, इंटक नेता बिनोद सिंह, अजय गुप्ता सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें