कांग्रेस नेता ने जताया शोक
हजारीबाग में कांग्रेस पार्टी के नेता मुन्ना सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष...

हजारीबाग। निज प्रतिनिधि पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेता मुन्ना सिंह ने शोक व्यक्त किया है। कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव , पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप , नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, प्रदेश सचिव बिनोद कुशवाहा , बिनोद सिंह , अंजय गुप्ता , शारदा रंजन दूबे , रघु जायसवाल , बदरुल होदा , निसार खान , दिलीप कुमार रवि आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।