कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जूठन साव का निधन,शोक की लहर

Feb 12, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बड़कागांव के कांग्रेसी नेता जूठन साव (80 वर्ष) का निधन हो गया। वे पिछले हफ्ते गिरने के बाद इलाज के लिए रांची गए थे। 10-11 फरवरी की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार में कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने शोक व्यक्त किया।

कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जूठन साव का निधन,शोक की लहर

बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव टोला हेठगढ़ा निवासी कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जूठन साव (80 वर्ष) के निधन से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व वे अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम के लिए घर भेज दिया, लेकिन 10-11 फरवरी की मध्यरात्रि उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। 11 फरवरी को गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके भतीजे तीला साव ने मुखाग्नि दी। स्व. साव अपने पीछे पत्नी सहित पांच पुत्रियां छोड़ गए हैं।

वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और भूतपूर्व प्रमुख गुरूदयाल महतो को प्रखंड में शिक्षा का अलख जगाने में सहयोग करते थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो सहित कई सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।