Hazaribagh News: डीएवी हजारीबाग में हिंदी पखवाड़ा के तहत प्रतियोगिताएं
Hazaribagh News: डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में हिंदी पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कहानी वाचन,

Hazaribagh News: डीएवी हजारीबाग में हिंदी पखवाड़ा के तहत प्रतियोगिताएं हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में हिंदी पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कहानी वाचन, काव्य पाठ, निबंध लेखन, संभाषण एवं हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कहानी वाचन में अनिकेत तिवारी, कुमार रिषभ, अनिका श्री एवं ऋषभ ने सराहनीय प्रदर्शन किया। काव्य पाठ में अदिति बक्शी, सुहानी झा, काशवी, लक्षिता, अंश एवं शिकायना ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। संभाषण में आरुषि, शानवी एवं हिमांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में प्रीना, नीतेश साहू, अस्तित्व सिंह, राज कुमार, तनिष्क एवं पीयूष ने प्रतिभा दिखाई और विभिन्न स्थान प्राप्त किए।विद्यालय
के प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, पहचान और विरासत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल और रचनात्मक सोच को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि और आत्मीयता बढ़ाने का काम किया।हजारीबाग पी3-हिंदी पखवाड़ा के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल में दीप प्रज्वलित करते अतिथि।

