पुलिस की मौजूदगी में कराया गया निर्माण कार्य
इचाक के खुटरा मिडिल स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर ग्रामीणों में मतभेद है। कुछ ग्रामीणों ने इसे निजी भूमि बताकर आपत्ति जताई, जबकि अधिकांश ने इसकी आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

इचाक प्रतिनिधि मिडिल स्कूल खुटरा में डीएमएफटी मद से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में आपत्ति जताते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया था। आरोप लगाने वाले ग्रामीणों ने स्कूल परिसर की भूमि को निजी बताकर ठीकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया था। दूसरी ओर अधिकतर ग्रामीणों ने विद्यालय हित में बाउंड्री वाल निर्माण को आवश्यक बताया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी एवं सीओ सह बीडीओ संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन सौंपकर गैर मजरूआ भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण कराने की मांग की है। जिसमें ठीकेदार से सांठ गांठ कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते है।
ग्रामीणों का कहना है,कि जमीन सुरक्षित नहीं रहने से बाहरी लोगों का आवागमन बना रहता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।ग्रामीणों ने बताया कि बाउंड्री नहीं होने के कारण खेलकूद बाधित होता और विद्यालय परिसर असुरक्षित बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मापी कराकर सीमा निर्धारण करने तथा विद्यालय की जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्माण कराने की मांग की है। इसी को लेकर सोमवार को बडी संख्या में पुलिस खुटरा विद्यालय पहुंची और मुखिया सिकंदर कुमार राम की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया गया। मुखिया सिकंदर कुमार राम ने बताया कि विद्यालय में गांव के ही बच्चे पढ़ते हैं बाउंड्री वॉल बार-बार नहीं होता है इसे रोकना बच्चों के साथ खिलवाड़ होगा।ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब पुलिस प्रशासन इस मामले को सख्ती निपटेगी। ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


