ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागबिना सेफ्टी किट के काम कर रहे सफाई कर्मी

बिना सेफ्टी किट के काम कर रहे सफाई कर्मी

शहर में नगर निगम में सफाई कर्मी बिना सेफ्टी किट के काम कर रहे हैं। हाल में ही कुछ कर्मी सेनिटाइज करने के दौरान झुलस भी गए थे। नगरनिगम कर्मचारी यूनियन से जुडे़ विवेक बाल्मिकी ने बताया कि बिना सेफ्टी...

बिना सेफ्टी किट के काम कर रहे सफाई कर्मी
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSat, 04 Apr 2020 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर में नगर निगम में सफाई कर्मी बिना सेफ्टी किट के काम कर रहे हैं। हाल में ही कुछ कर्मी सेनिटाइज करने के दौरान झुलस भी गए थे। नगरनिगम कर्मचारी यूनियन से जुडे़ विवेक बाल्मिकी ने बताया कि बिना सेफ्टी किट, एक प्लास्टिक का बोरा देकर सेनिटाइज करने में लगाया गया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि नगर निगम लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है। यदि इस बार कोई कर्मी फिर झुलसता है तो सारी जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें