ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागबनासो में जमीन विवाद में मारपीट, सात घायल

बनासो में जमीन विवाद में मारपीट, सात घायल

विष्णुगढ़ की बनासो पंचायत अंतर्गत नावाटांड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से सात लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज पुलिस की देखरेख में विष्णुगढ़ सामुदायिक...

बनासो में जमीन विवाद में मारपीट, सात घायल
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 16 Oct 2017 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुगढ़ की बनासो पंचायत अंतर्गत नावाटांड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से सात लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज पुलिस की देखरेख में विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इनमें दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसे लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया है। जिसमें प्रथम पक्ष से 10 तथा द्वितीय पक्ष से सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 4-4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दर्ज मामले में प्रथम पक्ष से जीरवा देवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के समय प्रेमचंद रविदास, रामचंद्र रविदास, बालेश्वर रविदास, राजेन्द्र रविदास, विशुन रविदास, राजू रविदास, चंद्रमुनी देवी, रेशमी देवी, शांति देवी, सरिता देवी लाठी-डंडा, टांगी आदि लेकर पहुंचे और गाली-गालौज कर मारपीट करने लगे। इसके अलावा उसके गले से सोने की चेन तथा नथिया लूट लिए। सभी के विरुद्ध कांड संख्या 174/17 दर्ज किया गया है।

वहीं, दूसरे पक्ष के बालेश्वर राम ने आवेदन देकर कहा है कि उक्त भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रथम पक्ष द्वारा मकान बनाया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को देने पर संजीव कुमार, दिलीप राम, अरुण राम, सचिन कुमार, पप्पू कुमार, हीरो राम, सुरेश राम एकजुट होकर लाठी-डंडे व तलवार से मारपीट किया। चीरहरण व जेवरात भी लूट लिए। इसे लेकर कांड संख्या 175/17 दर्ज किया गया है। जेल जाने वालों में प्रथम पक्ष से बालेश्वर राम, बिशुन राम, राजेन्द्र राम, राजकुमार राम तथा द्वितीय पक्ष से हीरो राम, अरुण कुमार, दिलीप राम, संजीव कुमार शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें