Christmas Celebrations in Keredari Community Unites in Joyful Mass केरेडारी में पतरा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsChristmas Celebrations in Keredari Community Unites in Joyful Mass

केरेडारी में पतरा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

केरेडारी प्रखंड के पतरा में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। फादर करिश्तोफर के साथ मिस्सा पूजा में गांव के लोग शामिल हुए। उन्होंने आपसी प्रेम और दया का संदेश दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 25 Dec 2024 05:07 PM
share Share
Follow Us on
केरेडारी में पतरा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड के पतरा में बुधवार के सुबह में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रखण्ड के विभिन्न गांव से आये लोगो ने फादर करिश्तोफर के साथ मिस्सा पूजा की। इसके बाद सभी लोगो ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधायी दी। इसके पूर्व पतरा चर्च को सुंदर ढंगों से सजाया गया था।वही कार्यक्रम के ततपश्चात लोगो को फादर क्रिस्टोफर ने लोगो सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु संदेश देता है कि आपसी प्रेम,दया,क्षमा, जैसा समाज मे फैलाने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने प्रभु यीशु के जीवनी पर कहा कि प्रभु के सामने बहुत मुसीबत आये, पर वह उस मुशीबत से घबराए नही। उसी तरह से समाज मे अच्छे कार्य के लिए बहुत सी मुशिबते आएंगे, पर उस मुशीबत से घबराना नही चाहिए। प्रभु यीशु के मार्ग में चलकर समाज को आगे ले जाने का कार्य करते रहना चाहिए। वही यीशु से सम्बंधित गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर महेश राम,अर्जुन राम,समेत दर्जनों लोगों उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।