Hazaribagh News: विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

Hazaribagh News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।

Hazaribagh News: विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Hazaribagh News: विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कक्षा चतुर्थ से दशम तक के विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रयोगात्मक ज्ञान का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता पूजन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।सीबीएसई रिसोर्स पर्सन राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मेले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने मॉडलों का विषय, प्रस्तुतीकरण, वैज्ञानिक अवधारणा एवं उपयोगिता के आधार पर मूल्यांकन किया।चयनित विद्यार्थी आगामी प्रांतीय गणित-विज्ञान मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अमरेंद्र कुमार आनंद ने किया। मेले के सफल आयोजन में विद्यालय के आचार्य-बंधु भगिनी एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।हजारीबाग पी4-प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन कर उनका मूल्यांकन करतीं शिक्षिका।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा