चैती छठ के खरना का प्रसाद खाकर निहाल हुए श्रद्धालु
Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
चैती छठ के खरना का प्रसाद खाकर निहाल हुए श्रद्धालु बरही प्रतिनिधि। चैती छठ नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। सोमवार को छठ व्रतियों ने खरना किया।खरना के बाद प्

बरही प्रतिनिधि। चैती छठ नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। सोमवार को छठ व्रतियों ने खरना किया।खरना के बाद प्रसाद खाने के लिए श्रद्धालु व्रतियों के घर गए और प्रसाद पाकर निहाल हुए। खरना के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। मंगलवार को दिन भर उपवास रखकर शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे वहीं बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपना अनुष्ठान पूर्ण करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्राचीन छठ नदी घाट बरहीडीह, सूर्य मंदिर नदी, बराकर नदी घाट और तालाबों की साफ सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


