मौसम का मिजाज बदलने से कोहरा छाया
बड़कागांव में मौसम में बदलाव आ रहा है। ठंड की दस्तक के साथ लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। 6 और 7 अक्टूबर को कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम को ठंड का अहसास होने...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को होने लगा है। बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्र में 6 अक्टूबर एवं 7 अक्टूबर के अहले सुबह कोहरा 8:30 बजे तक छाया रहा। जिससे मौसम में खासा बदलाव आ गया है।सुबह के समय गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। तापमान में हॉले-हॉले, धीरे-धीरे, गिरावट आ रही है। जहां सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है, तो वहीं दोपहर में तेज धूप खिली रहती है। क्षेत्र में कभी गर्मी कभी ठंड की वजह से लोगों कि सेहत पर असर पड़ रहा है।
डॉक्टरों की निजी क्लिनिको में सर्दी खांसी के मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




