चंद्रवंशी समाज परिजन को करेगा सहयोग

Apr 07, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग में रामनवमी के दौरान अभिषेक वर्मा की हत्या के मामले में झारखंड के चंद्रवंशी समाज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया। समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर न्याय की मांग की और कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

चंद्रवंशी समाज परिजन को करेगा सहयोग

हजारीबाग। जिला प्रतिनिधि रामनवमी के दौरान अभिषेक वर्मा की हत्या को लेकर झारखंड के चंद्रवंशी समाज के लोग पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया। समाज के देवघर से राहुल चंद्रवंशी, गिरिडीह से पप्पू चंद्रवंशी, रांची से सागर वर्मा, डाल्टेनगंज से सुधीर चंद्रवंशी, बगोदर से वीरू वर्मा, सूरज कुमार अपनी टीम के साथ हजारीबाग चंद्रवंशी समाज के गणेश कुमार सीटू, उमेश प्रताप, सुरजीत नागवाला, विजय वर्मा, महेश चंद्रवंशी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। सभी ने एकजुट होकर कहा कि चंद्रवंशी समाज अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा, मृतक के परिजनों को पूरा इंसाफ मिलना चाहिए। राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि हम लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं और जब भी हमारी जरूरत रहेगी हम लोग तन मन धन से साथ देंगे।

पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेंगे। सुरजीत नागवाला ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम लोग अपना सहयोग और समर्थन पहुंचाते रहेंगे जहां भी किसी के साथ गलत होगा वहां हम लोग एकजुट होकर उनके साथ खड़ा रहेंगे। सुधीर चंद्रवंशी ने कहा कि हम सभी एकजुट है और पहले हमारा समाज है और उसके बाद हमारा दल है। सागर वर्मा ने कहा कि रामनवमी त्योहार मनाना अच्छी बात है लेकिन इसके आड़ में किसी की हत्या करना कहीं से जायज नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।