
संत शिरोमणि श्री नरहरि जी महाराज की जयंती मनाई
हजारीबाग में कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ द्वारा संत शिरोमणि श्री नरहरी जी महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण हुआ। महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने संत के योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विजय कुमार ने स्वर्णकार एकता पर जोर दिया।
हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ की ओर से आयोजित संत शिरोमणि श्री नरहरी जी महाराज (सोनार) की जयंती नूरा स्थित कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के जिला कार्यालय में मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना, आरती एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। भक्ति भाव से ओत-प्रोत माहौल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत परंपरा के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता व कनौजिया सोनारों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने संत नरहरी जी महाराज के जीवन, त्याग एवं समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे महापुरुष समाज को दिशा और प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।
जयंती में मुख्य अतिथि उप परिवहन आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार,उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र हजारीबाग विजय कुमार ने संत श्री नरहरि सोनार की जीवनी पर प्रकाश डाला और स्वर्णकार एकता पे बल देते हुए काफी बहुमूल्य बातें कही। मौके पर महासंघ के महासचिव संजय कुमार उर्फ बबलू ,सचिव जितेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष रंजित सोनी, उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी (हुरहुरु), बीरेंद्र सोनी, सुरेंद्र सोनी, सत्यप्रकाश सोनी, कन्हैया सोनी, संदीप सोनी, सुभाष सोनी,राम अवतार सोनी, उदय सोनी, रोहित सोनी, कृष्णा सोनी, उमेश सोनी, सुरेश सोनी, भरत सोनी, रघुबीर सोनी, दिलीप सोनी, अरुण सोनी,सहित समाज के कई गणमान्य एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




