नेताजी ने देश की स्वाधीनता के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया : जय प्रकाश भाई पटेल
हजारीबाग में जिला कांग्रेस कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती पर 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा' का नारा दिया गया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सब कुछ न्यौछावर किया।

हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की स्वाधीनता के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया । उनके नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया । चलो दिल्ली के नारे और नेताजी को प्रेरणा से आजादी का संघर्ष और तेज हो गया ।
उन्होंने बताया कि नेताजी के जय हिंद के उद्घोषक ने आजादी के लिए एक नई ऊर्जा का संचार किया । मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव , जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान , वरिष्ठ कांग्रेसी राजू चौरसिया, महासचिव दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, भैया असीम कुमार, निसार अहमद भोला, नरसिंह प्रजापति, अनिल कुमार भुईया, मुस्ताक अंसारी, रियाजउद्दिन अंसारी, कमरूउद्दीन, मोहम्मद वारिस, सरयू यादव, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गिरजा शंकर, सैयद अशरफ अली आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



