Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
Hazaribagh News: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कटकमसांडी के प्लस टू उच्च विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेलों की महत्ता पर जोर दिया गया और छात्रों को स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दी गई। अंत में विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए।

Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस कटकटमसांडी प्रतिनिधि
कार्यक्रम का आरंभ
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र को विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में खेलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
खेलों की महत्ता
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे शारीरिक शिक्षा शिक्षक सरोज मालाकार ने इस वर्ष की थीम खेलेगा भारत, जीतेगा भारत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को खेलों में वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट बनाने तथा 2036 ओलंपिक जैसे बड़े लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय स्तर से ही खेल प्रतिभाओं को तैयार करना आवश्यक है। खेलकूद कार्यक्रम की शुरुआत खेल शपथ के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच 400 एवं 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शबनम नाग ने प्रथम, दीपांजलि तिर्की ने द्वितीय तथा नीलम हंसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में बिरसा मुंडा प्रथम, करन राणा द्वितीय तथा श्रवण कुमार तृतीय स्थान पर रहे।800 मीटर बालिका दौड़ में पूजा कच्छप ने प्रथम, मरथा नाग ने द्वितीय तथा अनीसा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन शिक्षक अजय बैठा के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विजेताओं का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार, आदित्य कुमार, उषा रानी महतो, मुकेश कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
फोटो जीएस 05
खेल में भाग लेते छात्रा


