केरेडारी प्रखंड के विद्यालयों में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
केरेडारी के सभी मध्य और उच्च विद्यालयों में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। प्रधानाध्यकों ने इस पर्व को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया और पुराने गिलवे शिकवे भूलकर खुशी से रहने का संदेश दिया।

केरेडारी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी मध्य व उच्च विद्यालयों परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दिए। वही विद्यालय के प्रधानाध्यकों ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। इस पर्व में लोग एक दूसरे के प्रति जो भी गिले शिकवा होता है। उसे भूल कर रंग अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। इस बसंत ऋतु में पेड़ से पुराने पते को छोड़कर वृक्ष नए पते रूप धारण कर खिल उठते हैं।
उसी तरह हमलोग पुराने गिलवे शिकवे छोड़कर खुशी उमंग के साथ रहने का संदेश ले। इस मौके पर रामजीवन महतो,रामेश्वर राम,बिपिन कुमार,महेंद्र दास, तापेश्वर नाथ वर्मा, भुवनेश्वर राम, महेश राम,मिथिलेश कुमार,गणेश कुमार,अविनाश कुमार,विकास कुमार,अजय कुमार सिंह,आदि दर्जनो शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



