चलकुशा में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकल गई शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

चलकुशा प्रखंड में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में जिप सदस्य सविता सिंह, अशोक दास और अन्य अतिथियों ने बाबासाहेब के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई। कार्यक्रम में कई पंचायतों से लोग उपस्थित थे।

चलकुशा में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकल गई शोभायात्रा

चलकुशा प्रतिनिधि। चलकुशा प्रखंड में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती धुमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य सविता सिंह उपस्थित थीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक दास व संचालन रामप्रसाद राम ने किया। उपस्थित अतिथियों ने के द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर फूल माला पहनाया गया। जीप सदस्य सबिता सिंह ने कहीं की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर अपने जीवन के हर बाधा को पार करते हुए उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक, बलदेव दास, महेंद्र पासवान, धर्मेंद्र दास, भोला दास, बुलाकी दास, हरिदास, त्रिवेणी दास, लक्ष्मण दास, वासुदेव दास, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।इस

कार्यक्रम प्रखंड के चलकुशा, नरेना, मस्केडीह, चौबे, खरगू समेत अन्य पंचायतो में निकाली गई शोभायात्रा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।