डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई
इचाक के दरिया गांव में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई और अतिथियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधायक अमित कुमार यादव ने उनके संघर्ष और संविधान में योगदान पर प्रकाश डाला।

इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के दरिया गांव में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश राम एवं दशरथ राम ने की, जबकि संचालन मनोज राम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म ऐसे समय में हुआ, जब देश में सामाजिक कुरीतियां विकराल रूप ले चुकी थीं। उस समय समाज के एक वर्ग को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे डॉ आंबेडकर ने दूर करने का कार्य किया।
उन्होंने महिलाओं के हक और अधिकार के लिए भी संघर्ष किया तथा संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


