भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई आंबेडकर की जयंती
बड़कागांव में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता के नेतृत्व में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो और अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

बड़कागांव ,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी, बड़कागांव मंडल मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता के नेतृत्व में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती गौरव और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता , बेलतू (केरेडारी) मंडल अध्यक्ष शेर सिंह , सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता , मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो , नरसिंह प्रसाद , सत्यजीत विद्या अलंकार , नौशाद आलम , रामपति राम , बालेश्वर कुमार, मेवालाल नाग , दीपक ठाकुर ,कजरू साव , धर्मेंद्र प्रसाद के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


