इंगुनिया में उत्साह के साथ मनी परशुराम जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

चौपारण के इंगुनिया में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम को सत्य, धर्म और न्याय के रक्षक बताया। कार्यक्रम में भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इंगुनिया में उत्साह के साथ मनी परशुराम जयंती

​चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के इंगुनिया में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म और न्याय के रक्षक थे। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और नैतिक मूल्यों की स्थापना की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।मौके पर शिव कुमार सिंह, सुबोध सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद कुमार सिंह, दिलीप सिंह, नवीन सिंह, मृत्युंजय सिंह, काजू सिंह, सुजीत सिंह, सुदामा सिंह, अरबिंद सिंह, राकेश सिंह, सिद्धेश सिंह, राजेश सिंह, कौशल किशोर, शशि सिंह, टिंकू सिंह, मंतोष सिंह, चंदन सिंह, बसंत पांडेय, नीलेश सिंह, आनंद सिंह, पवन सिंह, पल्लू सिंह, बीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, सोनु सिंह, सीटू सिंह, प्रभु सिंह, विकास सिंह, अभिजीत सिंह, जुगनू सिंह, प्रेम सागर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।