भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस, गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों को किया याद
हजारीबाग में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष जायसवाल ने साहिबजादों की शहादत को याद किया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम में धर्म और देश की...

हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग शहर के झंडा चौक के समीप स्थित सांसद मनीष जायसवाल के कार्यालय सभागार में गुरुवार की शाम को हजारीबाग भाजपा की ओर से बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत गाथा की विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने धर्म और देश की रक्षा के लिए बाल उम्र में दिए गए उनके शहादत को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सरदार रोशन सिंह ने वीर बाल दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने साहिबजादों की बेमिसाल शहादत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व 9 जनवरी 2022 को यह घोषणा किया था कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस आयोजित किया जाएगा और भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने के लिए एक राजपत्र अधिसूचना जारी की, तदनुरूप, अब हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए यह शहादत प्रेरणा है कि धर्म और राष्ट्र के लिए ऐसे सर्वोच्च शहादत भी दिया जा सकता है। कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने कहा कि ऐसे शहादत की गाथाओं को पाठ्य पुस्तकों में शामिल कर भावी पीढ़ी को जागरूक करना चाहिए। पवन कुमार साहू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा की 300 वर्ष पुराने इतिहास को जीवंत कर उनकी गाथाओं के माध्यम से देश और समाज में जागृति लाने का सकारात्मक कार्य किया जा रहा है। सिख समाज के डॉ. ए. पी. सिंह सहित भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, अशोक यादव ने भी संबोधित किया। मंच संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी ने किया। मौके पर विशेषरूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, अशोक यादव, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू ,जयनारायण प्रसाद, भाजयुमो अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, दीपक मेहता, मनमीत अकेला, खोखा सिंह ,इंद्र नारायण कुशवाहा ,अजीत चंद्रवंशी, महेंद्र बिहारी, रतन सिंह, डॉ ऐ एपी सिंह ,बलजीत सिंह, रोशन ,सिंह ,मनजीत सिंह ,कुलवंत सिंह बग्गा, दीपक मनजीत सिंह, महेंद्र ठाकु,र ऋषि शर्मा, राजीव बग्गा, कर्मचारी साव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।