कांग्रेसियों ने मनायी स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल रजाक अंसारी की 109 वीं जयंती

Jan 24, 2026 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग में स्वतंत्रता सेनानी अब्दुर रज्जाक अंसारी की 109वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में उनके नेतृत्व की क्षमता और स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर चर्चा हुई। उन्होंने बुनकरों के सहयोग के लिए कई समितियों की स्थापना की थी।

कांग्रेसियों ने मनायी स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल रजाक अंसारी की 109 वीं जयंती

हजारीबाग । निज प्रतिनिधि जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी सह सयुंक्त बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुर रज्जाक अंसारी की 109 वीं जयंती मनाई गई।इस मौके पर कांग्रेसियों ने उन्कें चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि अब्दुर रज्जाक अंसारी में शुरू से ही नेतृत्व करने की क्षमता थी । उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई । कांग्रेस ने उनके नेतृत्व की क्षमता को देखते हुए उन्हें सयुंक्त बिहार में मंत्री बनाया । पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी ने कहा कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने बुनकर सहयोग समिति की स्थापना की और बिहार के बुनकरों को इससे जोड़ा ।

1978 में दि छोटानागपुर रिजनल हैंडलूम विवर्स को-ऑपरेटिव लिमिटेड की स्थापना कर हस्तकरघा उद्योग से बुनकरों को जोड़ा । कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव ,वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह, अकील अहमद, लाल बिहारी सिंह, मकसूद आलम, सलीम रजा, बाबर अंसारी, सुनिल कुमार ओझा, सदरूल होदा, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, तसलीम अंसारी, अनिल कुमार भुईंया, जावेद इकबाल, रियाजउद्दिन अंसारी, बबलू अंसारी, पंचम पासवान, दरगाही खान, भैया असीम कुमार, सऊद इकबाल, मोहम्मद वारिस आदि उपस्थित थे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsCelebrating 109th Birth Anniversary of Freedom Fighter Abdur Razzak Ansari in Hazaribagh
;;;