इंद्रा पंचायत में सीसीएल की सीएसआर पहल से रोशन हुआ 14 माइल चौक

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

सीसीएल ने हरित ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए इंद्रा पंचायत में दो सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाई। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक निर्मल महतो, सीसीएल के जीएम कल्याणजी प्रसाद और अन्य स्थानीय नेता शामिल हुए। यह पहल सतत विकास के महत्व को उजागर करती है।

इंद्रा पंचायत में सीसीएल की सीएसआर पहल से  रोशन हुआ 14 माइल चौक

चुरचू, प्रतिनिधिहरित ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सीसीएल के सीएसआर फंड के तहत शनिवार को इंद्रा पंचायत के 14 माइल चौक के पास दो सोलर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गईं। सीसीएल की यह पहल सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर मांडू के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, सीसीएल हजारीबाग के जीएम कल्याणजी प्रसाद, मुखिया राधिका देवी और सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार मौजूद रहे। साथ ही पंचायत समिति सदस्य, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, सहित पंचायत के कई गार्मीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।