बैरिकेडिंग से टकराकर पलटी कार, एक ही परिवार के पांच घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

शुक्रवार सुबह 9:30 बजे जीटी रोड पर कमलवार के पास एक कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में मूर्तियां निवासी एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए। परिवार हजारीबाग बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था। दनुआ घाटी में इसी दिन दो और हादसे हुए, जिससे स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों को लागू करने की मांग की।

बैरिकेडिंग से टकराकर पलटी कार, एक ही परिवार के पांच घायल

​चौपारण प्रतिनिधि जीटी रोड स्थित कमलवार के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में मूर्तियां निवासी एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर एक ही परिवार के पांच लोग मूर्तिया, दनुआ से हजारीबाग बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था। इसी दौरान कमलवार के समीप आगे चल रहे कंटेनर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण कार चालक संतुलन खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का टायर फट गया और वाहन पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

घायलों में प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, सुनीता कुमारी, एक अन्य महिला व छोटी बच्ची शामिल हैं।दनुआ घाटी में एक ही दिन दो हादसेदनुआ घाटी क्षेत्र में शुक्रवार को हादसों का दौर जारी रहा। शुक्रवार को ही एक बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, एक अन्य घटना में एक ट्रेलर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दनुआ घाटी में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाए और ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष निगरानी रखी जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।