कैम्पियन बेसिक एकेडमी के कक्षा 12वीं का शानदार परिणाम

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

कैम्पियन बेसिक एकेडमी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। कला संकाय में नेहा भारती ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी। विज्ञान संकाय में आयुष राज और श्वेता कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

कैम्पियन बेसिक एकेडमी के कक्षा 12वीं का शानदार परिणाम

इचाक, प्रतिनिधि। कैम्पियन बेसिक एकेडमी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कला संकाय में नेहा भारती ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में आयुष राज एवं श्वेता कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। अन्य सफल विद्यार्थियों में आदर्श राज ने 88 प्रतिशत, मेहता सोनिका राजू ने 87 प्रतिशत, सागर कुमार ने 85 प्रतिशत, दिवाकर ने 82 प्रतिशत, हर्षित राज एवं सारांश कुमार ने 81-81 प्रतिशत तथा फरहान हुसैन ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यालय के सचिव बीरबल प्रसाद एवं प्राचार्या सुरभि वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का ही यह सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि कैम्पियन बेसिक एकेडमी बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।