हाई स्कूल के एचएम और कंप्यूटर कक्ष से सभी उपकरणों की चोरी
बरकट्ठा के प्लस टू हाई स्कूल में बुधवार रात को एचएम और कंप्यूटर कक्ष समेत तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के उपकरण और दस्तावेज चोरी कर लिए गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि चोरी हुई सामग्री को बरामद किया जाए। सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्लस टू हाई स्कूल बरकट्ठा में बुधवार के रात एचएम और कंप्यूटर कक्ष समेत तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के उपकरण समेत दस्तावेज चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत में एचएम रविन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार के रात प्रधानाध्यापक और कंप्यूटर कक्ष समेत तीन कमरे का ताला तोड़कर एलईडी स्क्रीन पैनल, प्रोजेक्टर, डीवीआर, यूपीएस, बैटरी, मॉनेटर, साउंड बॉक्स, इनवर्टर और कंप्यूटर सेट समेत अन्य उपकरणों को चोरी कर ली गई। साथ ही प्रधानाध्यापक कक्ष के आलमीरा तोड़कर कई जरूरी कागजातों की चोरी एवं कई दस्तावेजों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया गया। उन्होंने बताया कि दस माह पूर्व भी चोरी की घटना का हुई थी। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से छानबीन कर चोरी हुई सामग्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। सुचना पाते ही बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और कार्रवाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


