Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBody of Missing Man Found in Shallow Water in Gobardaha Village
गोबरदाहा में खेत से मिली एक वृद्ध व्यक्ति की लाश, पुलिस छानबीन में जुटी

गोबरदाहा में खेत से मिली एक वृद्ध व्यक्ति की लाश, पुलिस छानबीन में जुटी

संक्षेप:

चुरचू थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव छिछले पानी में मिला। मृतक की पहचान तालो सोरेन के रूप में हुई, जो पिछले पांच दिनों से लापता थे। शव को ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए शव को हजारीबाग भेजा गया।

Dec 11, 2025 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

चरही, प्रतिनिधि। चुरचू थाना क्षेत्र के चनारो पंचायत अंतर्गत गोबरदाहा गांव के गहरे खेत के छिछले पानी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव बिल्कुल खराब होकर दुर्गंध फैला रहा था। ग्रामीणों ने देखा कि एक शव खराब स्थिति में पानी के ऊपर तैर रहा है। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया ब्रज बिहारी महतो को दी गई। मुखिया के द्वारा चुरचू थाना को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कुमार अश्विनी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव की पहचान मृतक के स्वजनों और ग्रामीणों द्वारा की गई। मृतक की पहचान चीचीखुर्द, थाना चुरचू निवासी तालो सोरेन, पिता स्व महतो मांझी, उम्र 59 वर्ष के रूप में हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक पिछले पांच दिनों से घर से निकले हुए थे। जिसकी खोज घर वाले कर रहे थे, लेकिन स्थानीय थाना में इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। सूचना मिलते ही चुरचू पुलिस ने ग्रामीणों की जानकारी पर शव को बरामद किया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर परिजन, स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीणों की उपस्थिति में एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को ही पैसे निकालने के लिए चरही स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में निकले थे। उसके बाद खोजबीन के बावजूद घर वापस नहीं आए।