शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

Apr 08, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसि

शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

हजारीबाग ,नगर प्रतिनिधि। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों व रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 लोगों ने रक्तदान किया। यह आयोजन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लगाया गया। शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा ने किया। शिविर के शुभारंभ नियमित रक्तदाता राजेश जैन व योगेश जैन ने रक्तदान कर किया। इसके बाद रविंद्र कुमार महतो, देवेंद्र कुमार, अजहरुद्दीन, राहुल राणा, जुनैद अली, राजू कुमार, मोहम्मद रफीक, विकास कुमार, सनी कुमार, अभिषेक ,रोशन राणा, सुनील पांडे आदि 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की‌ कामना की।

मौके पर महासचिव विनीत छाबड़ा ,कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ,जनसंपर्क सचिव राजेश सेठी, रजत जैन एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, टेक्नीशियन तथा कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।