Blanket Distribution for Needy in Hazaribagh A Joint Initiative by Shikhar Jharkhand and Helping India Trust डीडीसी के नेतृत्व में जरूरत मंदों के बीच बांटा गया कंबल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBlanket Distribution for Needy in Hazaribagh A Joint Initiative by Shikhar Jharkhand and Helping India Trust

डीडीसी के नेतृत्व में जरूरत मंदों के बीच बांटा गया कंबल

हजारीबाग उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद के सहयोग से शिखर झारखंड, रांची एवं हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 29 दिसंबर को सरदार चौक, कोर

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 30 Dec 2024 11:04 PM
share Share
Follow Us on
डीडीसी के नेतृत्व में जरूरत मंदों के बीच बांटा गया कंबल

हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद के सहयोग से शिखर झारखंड, रांची एवं हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 29 दिसंबर को सरदार चौक, कोर्रा एवं कूद पिपराडीह, भुइयां टोला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना है। उप विकास आयुक्त ने शिखर झारखंड, रांची एवं हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट को यह जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे दोनों के संयुक्त तत्वाधान में सफलतापूर्वक चिन्हित लोगों को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में हजारीबाग उप विकास आयुक्त एवं उनकी धर्मपत्नी रूबीना परवीन ट्रस्ट के अध्यक्ष शाहिद हुसैन, काशिफ अदीब, प्रेम कुमार , बिमला देवी, शाहिद रजा,मो कामिल और अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से शामिल थे। शिखर झारखंड, रांची एवं हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के सदस्यों ने मिलकर कंबलों का वितरण किया और इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। शिखर झारखंड के सदस्यों ने बताया कि "हमारा मकसद सिर्फ जरूरतमंदों की मदद करना नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है। हम चाहते हैं कि अन्य लोग भी इस तरह के कार्यों में आगे आएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।