ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागभाजयुमो ने की आकांक्षा पेटी अभियान की शुरुआत

भाजयुमो ने की आकांक्षा पेटी अभियान की शुरुआत

भारतीय जनता युवा मोर्चा हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को आकांक्षा पेटी अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत सभी मंडलों में आकांक्षा पेटी रखी जाएगी। जिसके माध्यम से लोगों की राय मांगी गई है। इससे...

भाजयुमो ने की आकांक्षा पेटी अभियान की शुरुआत
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSun, 20 Oct 2019 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को आकांक्षा पेटी अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत सभी मंडलों में आकांक्षा पेटी रखी जाएगी। जिसके माध्यम से लोगों की राय मांगी गई है। इससे सरकार लोगों के विभिन्न समस्याओं से अवगत होगी। युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी इस अभियान को 20 से 23 अक्तूबर तक चलाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा ने किया। मौके पर विधायक ने कहा कि इस अभियान से लोगों की परेशानी का आने वाले समय में इसका समुचित हल करने की प्रयास सरकार करेगी। जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। पार्टी द्वारा दिए गए हर जिम्मेवारी को युवा मोर्चा बढ़ चढ़कर पूरा करेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष सोनी, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कुमुद गुप्ता, आशीष वर्मा, महामंत्री अरविंद सिंह, जिला मंत्री मणिकांत सिंह, किशोर सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी सागर पांडेय, नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा, रितेश खंडेलवाल, रणधीर सिंह, शिवपाल यादव, कुंदन कुमार, महेश अग्रवाल, पवन कुमार, विजय चौधरी, मुकेश यादव, कुंदन गुप्ता, राम शर्मा, प्रदीप मेहता, पवन कुमार सिंह, विशेषांक कुमार, अमित कुमार, शुभम कुमार, शिवनंदन, मुकेश सिंह, जितेंद्र कुमार दास, हरीश चंद्र महतो एवं भाजयुमो के कई सदस्यगण उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें