Hazaribagh News: भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता का निधन, भाजपाइयों ने किया शोक व्यक्त
Hazaribagh News: कटकमसांडी के कंचनपुर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता भोला राणा का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे और समाज के प्रति उनकी निष्ठा ने सभी को प्रेरित किया। उनके असामयिक निधन से भाजपा संगठन और पूरे पंचायत में शोक की लहर है।

Hazaribagh News: कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और 64 नंबर बूथ अध्यक्ष 56 वर्षीय भोला राणा का सोमवार को सुबह 9 बजे आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि 13 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे अचानक हृदयाघात (दिल का दौरा) पड़ने से उनकी मौत हो गई । वे अत्यंत मृदुभाषी, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।उनके निधन पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके असामयिक निधन से परिवार, भाजपा संगठन और पूरे कंचनपुर पंचायत में शोक की लहर है।
उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। इस मौके पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता , पूर्व मुखिया अशोक राणा , जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी , मुखिया नारायण साव , सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा , मनीष ठाकुर , मनीष ठाकुर ,अनिल पासवान , दिलीप रविदास , प्रेमचंद प्रसाद , कैलाश यादव आदि शामिल है । सभी ने ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


