Hazaribagh News: सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल : पटेल
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में भाजपा का मंडल बैठक हुआ, जिसमें अध्यक्ष रवि पांडेय और महामंत्री राजेश सोनी ने संचालन किया। बैठक में 7 अक्टूबर को हजारीबाग में होने वाली सेवा संकल्प ज्योति यात्रा की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। मंडल प्रभारी भुवनेश्वर पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।

Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा के विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक सोमवार को एक बैंकेट हॉल में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि पांडेय और संचालन महामंत्री राजेश सोनी ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी भुवनेश्वर पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सात अक्टूबर को हजारीबाग में आहूत सेवा संकल्प ज्योति यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और एसआईआर अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडल प्रभारी भुवनेश्वर पटेल ने कहा कि हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़ेंगे। यह हजारीबाग के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने विष्णुगढ़ के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम
की तैयारी के लिए मंडल के 12 शक्ति केंद्रों पर 12 प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में एसआईआर अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया गया। साथ ही पंचायतों में संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मौके पर गौतम भारती, सुनील मिश्रा, बिनोद गुप्ता, संदीप कसेरा, बिशुन साव, अनुभव भारती, जीवन सोनी, सुबोध मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, संतोष पासवान, वकील सिंह, सुनील अकेला, अरविन्द लाहकार, लाटो साव, रंजीत यादव, टेकलाल यादव, छोटेलाल प्रसाद, विजय गंजू, सुरेश दास, अजीत सिंह, नारायण यादव, मुरलीधर महतो, अशोक दास, प्रवीण महतो, संजीत कुमार, युगल स्वर्णकार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

