ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागरोड शो से लौट रहे भाजपा समर्थक की हादसे में मौत

रोड शो से लौट रहे भाजपा समर्थक की हादसे में मौत

विष्णुगढ़ में भाजपा के रोड शो में शामिल होकर लौट रहे समर्थक प्रखंड के गाल्होबार निवासी हरिलाल महतो पिता तिलक महतो की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की है। बताया जाता है कि वह चुनाव...

रोड शो से लौट रहे भाजपा समर्थक की हादसे में मौत
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 12 Dec 2019 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुगढ़ में भाजपा के रोड शो में शामिल होकर लौट रहे समर्थक प्रखंड के गाल्होबार निवासी हरिलाल महतो पिता तिलक महतो की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की है। बताया जाता है कि वह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित रोड़ शो में शामिल होकर बाइक से अपने घर गाल्होबार लौट रहे थे। इसी दौरान जोबर पंचायत के फुसरो गांव में सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और मौके पर हीं दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद जेवीएम प्रत्याशी चंद्रनाथ भाई पटेल मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मृतक को एक पुत्र आशीष कुमार तथा 3 साल की पुत्री प्रियंका कुमारी है। वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घटना की जानकारी पाकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें