BJP Scheduled Caste Front Holds Membership Drive Meeting in Hazaribagh अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर बल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBJP Scheduled Caste Front Holds Membership Drive Meeting in Hazaribagh

अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर बल

हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने सदस्यता अभियान की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सांसद मनीष जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 26 Dec 2024 02:19 AM
share Share
Follow Us on
अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर बल

हजारीबाग, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हजारीबाग के बैनर तले जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी की अध्यक्षता मे हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के कार्यालय झंडा चौक चौक हजारीबाग में सदस्यता अभियान का एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सिमरिया किशुन कुमार दास मौजूद थे।वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज राज, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम के अलावा सदस्यता के प्रभारी बिनोद राम उपस्थित हुए। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पप्पू पासवान ने किया। प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा 15 जनवरी तक अधिक से अधिक सदस्य और सक्रिय सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। कार्यक्रम में विशाल वाल्मीकि एवं कमलेश राम प्रदेश सूरज राज प्रभारी बिनोद राम ने विचार रखे। मौके पर उपस्थित हुए जिला उपाध्यक्ष लखन राम, हरि प्रयाग राम मिर्धा, जिला महामंत्री रंजीत कुमार जिला महामंत्री पप्पू पासवान जिला मंत्री लक्ष्मी देवी जिला सोशल मीडिया प्रभारी रामू राम जिला प्रवक्ता बलराम मंडल अध्यक्ष दिलीप दास उमेश राम राजकुमार दास संजय दास नागेश्वर रजक परमेश्वर राम सरयू राम रोहित राम राजेंद्र राम गोविंद राम के अलावा सैकड़ो की संख्या में जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।