कटकमसांडी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न ,सात विषयों पर हुआ मंथन
भाजपा के तत्वावधान में कटकमसांडी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और तकनीकों के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन भाजपा के इतिहास, अंत्योदय और बूथ प्रबंधन पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की गई।

कटकमसांडी । प्रतिनिधि भाजपा के तत्वावधान में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कटकमसांडी में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गई। आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 अप्रैल से प्रारंभ हुआ जो 5 अप्रैल तक चला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव ने की। जबकि मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद प्रसाद ने किया।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सात प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा की गई।पहला दिन भाजपा के इतिहास, अंत्योदय और बूथ प्रबंधन पर जोर ।प्रशिक्षण
के प्रथम दिन टौनी जैन ने भाजपा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि पार्टी की नींव राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और सेवा भावना पर आधारित है। सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने अंत्योदय विषय पर बोलते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसी प्रकार महावीर सिंह ने बूथ प्रबंधन पर जबकि रितलाल प्रसाद यादव ने वैचारिक अभियान विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसकी स्पष्ट विचारधारा है।लेखराज यादव ने सोशल मीडिया के प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि यह आज के समय में जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी पूर्वक और सकारात्मक तरीके से सोशल मीडिया के उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम में केपी ओझा, किशोरी राणा, महावीर सिंह, रितलाल प्रसाद यादव, प्रेमचंद प्रसाद, लीलों सिंह भोक्ता, आदित्य दांगी, विजय दांगी, अशोक मेहता, कुलदीप सिंह भोक्ता, मनोज पाण्डेय, शंकर यादव, गांगधर पाण्डेय, नरेश पासवान, राजकुमार यादव, रामकृपाल सिंह, नरेश मेहता, मिथलेश सिंह, हलधर यादव, दुर्जोय प्रसाद, सहदेव यादव, सुनिता देवी, गीत देवी, कुंती देवी, बिजुल देवी, प्रमिला देवी, संदीप मुण्डा, सहादात अंसारी, डॉ. अजीत दास, रामचन्द्र यादव, निर्मल साव, राजकिशोर प्रसाद, दिनेश्वर यादव, दिनेश्वर साव, विजय माली, श्यामलाल तुरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


